More News

Thursday 3 November 2016

क्या आपको पता है गूगल चुपचाप आपकी आवाज रिकॉर्ड कर रहा है, पता लगाए, सुने और इसे डिलीट करें

क्या आपको पता है गूगल चुपचाप आपकी आवाज रिकॉर्ड कर रहा है, पता लगाए, सुने और इसे डिलीट करें
Source by Phone Radar 2 Nov. 2016 17:14
गूगल जिसने एक सर्च इंजन की तरह अपना सफर शुरु किया था, अब कई क्षेत्रों में आ चुका है। स्मार्टफोन से लेकर इंटरनेट देने तक, यह कई सारी चीजें एक साथ ही कर रहा है। गूगल के आॅपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड को करोड़ों लोग यूज करते हैं। इन सभी फोन्स में केवल एक वाॅइस कमांड से ही कई सारे काम किए जा सकते हैं। यह बहुत ही सरल और काम की चीज है। फिर चाहे किसी को इतनी अच्छी इंग्लिश भी नहीं आती हो, वह भी आवाज से ही कई काम कर सकता है। गूगल वाॅइस सर्च अब कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।
इस स्टोरी के दो पक्ष है। पहला तो यह कि गूगल आपकी आवाज रिकॉर्ड करता है उसके फायदों के बारे में। वहीं दूसरा पक्ष यह कि गूगल आपकी मर्जी के बिना क्यों आपकी आवाज रिकॉर्ड कर रहा है। जब भी आप गूगल पर कुछ सर्च करते हैं तो आपकी समस्या से जुड़ी जानकारी गूगल स्टोर कर लेता है। आप इस बारे में भी देख सकते हैं कि आपकी कौनसी जानकारी गूगल के पास स्टोर है।

No comments:

Post a Comment